लिफ्ट मांग कर बाइक सवार से लूट, दी तहरीर
गूलरभोज (संवाद-सूत्र)। क्षेत्र में बाइक सवार से लिफ्ट लेकर लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रविवार देर शाम मनोज राजभर पुत्र चंद्रिका राजभर निवासी मटकोटा, कूल्हा गदरपुर से गूलरभोज डयूटी करके आ रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी। मोटरसाइकिल में बैठने के कुछ देर बाद ही उसने बाइक धीमी करने को कहा। आरोप है कि जैसे ही बाइक धीमी करते ही उसने मनोज के सिर पर जोर का वार कर दिया। सिर पर हमले से युवक बेहोश हो गया। होश में आने पर उसने देखा कि उसका मोबाइल और रूप से नौ हजार रुपये गायब थे। सोमवार को मनोज ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर देखकर कार्रवाई की मांग की है।


