पालिका कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया स्थापना दिवस

संवाददाता:- सागर धमीजा  

गदरपुर। उत्तराखंड राज्य स्थापना की 22वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में धूमधाम के स्थापना दिवस मनाया गया। 

             इस दौरान पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पांच, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण के लिए दो एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पांच लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए।

        इस मौके पर सभासद रोहित कुमार सुदामा, बृजेश चैधरी, अमरजीत सिंह, तारीक उल्लाह, जुनैद अंसारी, एसपी गुप्ता, विजेंद्र कुमार, जयपाल शर्मा, सीताराम सिंह, दया जोशी, सुश्री प्रभा, दीपेश जोशी, तौफीक अहमद मुकेश कुमार राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक बांगा द्वारा किया गया।