गुरुद्वारा सिंघ सभा में शहीदों की याद में निशुल्क नेत्र परीक्षण, शिविर का आयोजन

गदरपुर। प्रभु नेत्रालय रुद्रपुर के सौजन्य से गदरपुर के गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर में लगाए गए विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया।

      शुक्रवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह एवं अन्य शहीदों की याद में आयोजित किए गए शिविर का शुभारंभ गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ग्रोवर, प्रभु नेत्रालय के डॉ. सहलीन एवं आॅनर मनीष पाल सिंह चुघ तथा समाजसेवी सुरेंद्र पाल सिंह पाटू द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। शिविर में प्रभु नेत्रालय के डॉ. सहलीन, डॉ. अनिकेत के अलावा सना नाज,अदीबा, सना,अख्तर और विजय द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया।  शिविर में प्रभु नेत्रालय के चिकित्सकों द्वारा पंजीकृत मरीजों के नेत्रों का परीक्षण करके परामर्श एवं निशुल्क दवा वितरण किया गया। प्रबंधक नफीस अहमद ने बताया कि शिविर में लगभग 300 से अधिक पंजीकृत लोगों के नेत्रों का परीक्षण करके लगभग 150 मरीजो को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि कल शनिवार 17 दिसंबर प्रभु नेत्रालय रुद्रपुर में मोतियाबिंद के आयुष्मान कार्ड के जरिए निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे और उनके भोजन की व्यवस्था तथा आने जाने की सुविधा प्रभु नेत्रालय प्रबंधकों द्वारा की जाएगी। उन्होंने मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित लाभार्थी लोगों से 17 दिसंबर शनिवार प्रातः 09 बजे गुरुद्वारा सिंह सभा गदरपुर पहुंचने की अपील की है। समाजसेवी सुरेंद्र पाल सिंह पाटू ने बताया कि ऐसे शिविर का आयोजन आम जनमानस की जरुरत है, जरुरत मंद लोगों के लिए नेत्रों के अलावा अन्य रोगों के चिकित्सा परामर्श एवं निदान हेतु समाजसेवी संस्थाओं को आगे आकर सेवा कार्य करना चाहिए।

         सेवाभाव से शिविर में जिम्मेदारी संभालने वालों में सादा सिंह, हरि सिंह, ज्ञान सिंह बठला, राजेंद्र सिंह, मोहनलाल सिंधी, परविंदर सिंह गाबा, राजकुमार सिंधी, हरजिंदर सिंह चुघ, अमरजीत सिंह, परविंदर सिंह चुघ द्वारा सहयोग किया गया।