सैनी समाज की क्षेत्रीय इकाई का हुआ गठन

गदरपुर।  निकटवर्ती ग्राम रामजीवनपुर न. 3 स्थित मंदिर परिसर में सैनी समाज की विशेष बैठक का  आयोजन किया गया। उक्त बैठक सैनी समाज के युवा राजू सैनी व महेंद्र सिंह सैनी की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से सैनी समाज के जिला संरक्षक टिका सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह सैनी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सैनी महामंत्री कुंदन सिंह सैनी कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी मौजूद रहे। उक्त जिला पदाधिकारियों ने सैनी समाज को मजबूत करने व उत्थान के लिए अपने विचारों को रखते हुए गदरपुर क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए शपथ ग्रहण करायी।

        कार्यकारिणी गठन के दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह सैनी ने कहा सैनी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें सैनी समाज के उत्थान एवं शिक्षा के क्षेत्र में सैनी समाज के युवाओं और बच्चों का उज्जवल भविष्य को लेकर आगे बढ़ना सैनी समाज की माताओं बहनों एवं बेटियों को समाज हित में आगे बढ़ाना एवं क्षेत्र में सैनी समाज की एक नई पहचान बनाने को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई है उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सैनी समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे 

 इस मौके पर गदरपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सोहन लाल सैनी, उपाध्यक्ष राजू सैनी, महेश सैनी, महामंत्री सर्वेश सैनी, संयुक्त मंत्री विक्रम सिंह सैनी, संगठन मंत्री राजेन्द्र सैनी, वीर सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी सहित कार्यकारिणी सदस्य के रूप में  सौरव सैनी, गौरव सैनी, अमर सिंह सैनी, डॉ इंद्रजीत सैनी, प्रेमपाल सैनी, महेंद्र सैनी, सुभाष सैनी, धर्मपाल, राकेश सैनी सहित आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई।