कंसंट्रिक्स कंपनी की टीम ने राबाइका में बालिकाओं से किया संवाद, परोसा शुद्ध भोजन
गदरपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पहुंचे कंसंट्रिक्स कंपनी (अक्षय पात्र योजना) के वाइस प्रेसिडेंट वीरेंद्र सिंह राणा ने संवाद करते हुए छात्राओं को अक्षय पात्र योजना के बारे में जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम के शुरुआत में मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
तत्पश्चात उनकी टीम ने अक्षय पात्र योजना के तहत गुणवत्तापूर्ण और भाप विधि से तैयार दोपहर का भोजन परोसा। इस दौरान उन्होंने बताया कि अक्षय पात्र योजना के तहत गुणवत्ता पूर्ण और भाप विधि से तैयार किया हुआ शुद्ध भोजन प्रतिदिन ब्लॉक गदरपुर के विभिन्न स्कूलों में उपलब्ध कराया जाता है, उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र योजना का मकसद बच्चों को शुद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है ताकि वह दूषित पदार्थों से होने वाले नुकसान से बचाव कर सकें।
इस दौरान राबाइका की प्रधानाचार्य माया चनयाना द्वारा अक्षय पात्र योजना के अधिकारियों का धन्यवाद किया
इस अवसर पर अध्यापिका तारा जोशी, सुनीता रानी, ज्योति रानी, ललिता बिष्ट,निशा टमटा, उर्वशी गंगवार, कुसुम लता, किरण पांडे के अलावा आसरा ट्रस्ट की सहयोगी गुड़िया और विनीता तथा परिचारिका रश्मि रानी, भोजन माता मुन्नी देवी, फूलमती एवं कमला देवी मौजूद रही।


