अब्दुल हसीब खान बने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव बने



संवाददाता :- सागर धमीजा

गदरपुर। कांग्रेस हाईकमान एवं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की विशेष अनुशंसा पर मुस्लिम समाज के युवा समाजसेवी अब्दुल हसीब खान को कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।   

       वही कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव जाकिर अली द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अब्दुल हसीब खान को प्रदेश महासचिव बनाने की जानकारी होते ही युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। 

    वही प्रदेश महासचिव अब्दुल हसीब खान ने कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एवं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, एसीसी सदस्य वीरेंद्र रावत का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया। प्रदेश महासचिव अब्दुल हसीब खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है यह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। 

       बधाई देने वालों में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव जाकिर अली, हाजी सरवारयार खान, अकरम खान ,कामरान खान, साजिद खान, नाजिम खान, मुन्ना खान, डॉ वली अहमद मंसूरी, मो जुबेर, अमन सैनी, अब्दुल मलिक, इदरीश पाशा, नसीम पाशा, सलीम बाबा, मोहम्मद आसिम, मोहम्मद अयूब, अतर सिंह, अर्जुन सैनी, सोनू सैनी आदि लोग मौजूद थे।