चुनाव पर्यवेक्षेक विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को बैठक करके दिए आवश्यक दिशा निर्देश
स्ंवाददाता :- सागर धमीजा
गदरपुर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव पर्यवेक्षक एवं आरओ ने विधानसभा के प्रत्याशियों की एक आवश्यक बैठक ली। इस दौरान पर्यवेक्षक उप्पल विश्वास एवं आरओ रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने नई गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा की चुनाव की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई होगी।
कहा कि जिसमें इनडोर आउटडोर सभा में आम लोगों की उपस्थिति के बारे में बताया गया। सभा में अधिकतम एक हजार लोग ही एकत्र हो सकते हैं। इसके लिए स्थान देखने के बाद भी अनुमति लेनी होगी।
उन्होंने प्रत्याशियों को जानकारी देते हुए बताया कि पंफलेट, बैनर, फ्लेक्सी की अनुमति भी लेनी पड़ेगी।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी से जगदीश सरकार, बीजेपी के राजेश पांडेय, समाजवादी के प्रत्याशी शहरूम टोनी पठान, न्याय धर्म सभा के प्रत्याशी लाल बहादुर उपस्थित थे।
वही आरओ ने बताया कि इस बार गदरपुर विधानसभा में कुल 143636 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 69210 महिलाएं 74424 पुरुष 2 ट्रांसजेंडर 1381 दिव्यांग, 2956 मतदाता 80 साल के ऊपर के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें। उन्होंने बताया कि 166 मतदेय स्थल बनाये गये है, जिसमें 43 संवेदनशील व 41 अधिक संवेदनशील मतदेय स्थल है। दो जोन मजिस्ट्रेट व 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाये गये हैं। जो निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान करवाने में सहयोग देंगे।

