नहर की सफाई न होने से लोगों में जागा रोष
गदरपुर। महतोष मोड़ से गुजर रही नहर की सफाई न होने से लोगों में काफी रोष व्याप्त है, जिसको लेकर गुस्साई लोगों ने सिचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नहर की सफाई के नाम पर विभाग आंखे मूंद औपचारिकताएं पूरी करवा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वही उन्होने कहा कि वह के दुकानदारों द्वारा नहर में अपनी दुकान का कूड़ करकट भी डाला जाता है, जिसके चलते नहर में ज्यादा गंदगी होने के कारण पानी की निकासी भी बंद हो गई व काफी बदबू भी आने लगी। हालांकि दुकानदारों को कई बार नहर में कूड़ा न डालने की अपील भी की गई लेकिन दुकानदारों द्वारा भी नही माना गया।
लोगों का कहना है कि इस सम्बंध में कई बार सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को कहा गया लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी। इसके बावजूद सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की गयी लेकिन कोई कार्यवाही अमल में नहीं लायी गयी। वर्तमान में नहर में लगातार बढ़ती गंदगी से लोगों के आवागमन करने में काफी मुश्किल पैदा हो रही हैं, गंदगी होने के साथ-साथ बढ़ती बदबू से भी लोग तंग आ गये है। वही लोगों का कहना हैं कि गंदगी होने के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर काफी हानिकारक प्रभाव भी पड़ सकता है। उन्होंनेे शासन व प्रशासन से इस नहर की सफाई करवाये जाने की मांग की है।
प्रदर्शन करने वालों में सन्नी बत्रा, प्रेम राय, प्रिंस चुघ, सिद्धांत मंडल, राहुल, महबूब, इरशाद, रिंकू, कमलेश, एसपी सिंह, राजू, प्रेम राय आदि लोग मौजूद थे।

