गदरपुर पुलिस ने तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार



 संवाददाता :- सागर धमीजा

गदरपुर। विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकार बाजपुर के संरक्षण में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के आदेशानुसार अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई के अंतर्गत थाना गदरपुर पुलिस द्वारा सोमवार को चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्म ने अपना नाम शाकिर उर्फ नक्कटा पुत्र सुनबर अली निवासी वार्ड नंबर 01 करतारपुर रोड थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर बताया।