काग्रेस प्रत्याशी महाजन के पक्ष डोर टू डोर मांगे वोट



संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी जीत के लिये पूरी ताकत झोक रही है। 

       गदरपुर विधानसभा से काग्र्रेस प्रत्याशी प्रेमानन्द महाजन के लिये कार्यकर्ताओं द्वारा पूरा जोर लगाकर प्रचार किया जा रहा है, जिससे 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में काग्रेस प्रत्याशी महाजन भारी मतों से विजयी हो। 

      आज बुधवार को ग्रामसभा रफी नगर में काग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारी वर्षा मे भी महाजन के पक्ष में डोर टू डोर जाकर आगामी चुनाव में काग्रेस प्रत्याशी को अपना मत देने की अपील की। जहां कार्यकर्ताओं का ग्रामीणों का भरपूर आर्शीवाद प्राप्त हुआ।