आप प्रत्याशी काली का चुनाव प्रचार जोरो शोरो पर



संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। विधानसभा 65 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जरनैल सिंह काली का चुनाव प्रचार जोरो शोरो से चल रहा है। 

 आगामी 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आप के प्रत्याशी काली को कार्यकर्ताओं सहित जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक काली का नाम गूंज रहा है। लोगों का कहना है कि आने वाले चुनाव में झाडू के चुनाव चिन्ह पर ही मोहर लगाकर काली को भारी मतों से विजयी बनायेगे। 

   वही आप प्रत्याशी काली ने आम जनमानस से अपील की हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में झाडू के चुनाव चिन्ह पर अपना आर्शीवाद देकर मुझे विजयी बनायें।