भोले बाबा के जयकारों के साथ कावड़ियों का पहला जत्था रवाना
गूलरभोज (संवाद-सूत्र)। आगामी एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य को देखते हुये भोले बाबा के भक्तों का हरिद्वार के लिये रवाना होना शुरु हो गया है।
इसी क्रम में गूलरभोज से बाबा के भक्तों का (कावाड़ियों) का पहला जत्था रवाना हुआ। इस बार भक्तों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
आपको बताते चले कि पिछले 2 वर्षों में कोरोना महमारी के कारण लगे प्रतिबंधों के चलते कांवड़ यात्रा मानों थम सी गई थी। लेकिन इस बार सरकार द्वारा लगभग सभी प्रतिबंध को हटा लिया गया है। यही वजह है कि इस बार महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों में उत्साह है। गूलरभोज के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से भी कांवडियों का जत्थे हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। कांवड़ियों ने बम भोले का जयघोष किया तो माहौल भक्तिमय बन गया।
गूलरभोज के कोपा, नई बस्ती, ढाई नंबर, भरतपुर, चंदायन, कुल्हा, महावीर नगर व सुखशांति नगर से कांवड़ में गंगाजल लाने के लिए कांवड़ियों ने जाना शुरु कर दी है। शिव कांवड़िया संघ के के प्रमुख मिथुन ने बताया गया कि कांवड़िये हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर आएंगे। महाशिवरात्रि पर स्थानीय मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।

