बौर जलाशय के आवागमन रोकने को लगाये गए गेट का तोड़ा ताला



गूलरभोज (संवाद-सूत्र)। बौर जलाशय में अराजक तत्वों ने स्पिलवे की टॉप रोड में आवागमन बंद करने को लगाए गए गेट का ताला तोड़ दिया। सिंचाई विभाग की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

    दरअसल भारी वाहन का आवागमन प्रतिबंधित करने के लिए बौर जलाशय के स्पिलवे के दोनों ओर गेट लगाकर रास्ते को बंद किया गया है। सोमवार दोपहर में बैराज पर कार्य करने पंहुचे मजदूरों ने गेट का ताला टूटा देखा। इसकी जानकारी उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पंहुचे अपर सहायक अभियंता हरपाल सिंह ने घटना की जानकारी ली। अपर सहायक अभियंता ने बताया कि जलाशय के समीप पुलिस की गश्त व चैकी न होने के कारण अराजक तत्वों के हौसले लगातार बढ़ रहे है। उन्होंने पुलिस को सूचित कर के अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।