जिंदा रहेगी दर्शन लाल भुड्डी की आंखे, जाते-जाते दे गये दो लोगों के जीवन में रोशनी



संवाददाता :- सागर धमीजा

गदरपुर। नगर के वरिष्ठ व्यापारी देसराज भुड्डी, लेखराज भुड्डी, जयकिशन भुड्डी के बड़े भाई एवं बंटी भुड्डी, अमित भुड्डी, सुमित भुड्डी, विनय भुड्डी के पिताजी दर्शन लाल भुड्डी का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। दुःख की इस घड़ी में उनके पुत्रों ने अपने पिता की इच्छानुसार मरणोपरान्त पिता के नेत्रदान करने का संकल्प लिया। 

       नेत्रदान के लिये हेल्प टू अदर्स सोसाइटी के संदीप चावला के माध्यम से सीएल गुप्ता आई बैंक मुरादाबाद से संपर्क किया गया। आई बैंक की टीम द्वारा सफलतापूर्वक स्वर्गीय दर्शन लाल भुड्डी के नेत्रदान किए गए। इनके इन नेत्रों से दो लोगों के जीवन में रोशनी आएगी। आज समाज उनके नेत्रदान से बहुत प्रेरित होगा वे जाते जाते नेत्रदान कर इस दुनिया में अमर हो गई, उनके जाने के बाद भी उनके नेत्र इस दुनिया को देखते रहेंगे। 

डाक्टरों में टीम में डा. दीपक कुमार, डा. दीपक, बालेश कुमार आदि मौजूद थें।