गदरपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने अपने समर्थको साथ काग्रेस प्रत्याशी महाजन को दिया समर्थन
संवाददाता :- सागर धमीजा
गदरपुर। नजदीक आते विधानसभा चुनाव को देखते हुये प्रत्येक पार्टी के प्रत्याशी व उनके कार्यकर्ता जोरो शोरो से चुनाव प्रचार में लगे हुये है, तो कुछ भाजपा प्रत्याशी का समर्थन तो कुछ काग्रेस व अन्य पार्टी के प्रत्याशियों को समर्थन दे रहे है।
इसी क्रम में गदरपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष व युवा समाजसेवी अभिषेक वर्मा अपने समर्थको के साथ काग्रेस प्रत्याशी प्रेमानन्द महाजन को समर्थन दे दिया है। इस दौरान काग्रेस प्रत्याशी प्रेमानन्द महाजन ने वर्मा को माला पहनाकर धन्यवाद देते हुये आभार व्याक्त किया।
वही सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने कहा कि भाजपा पार्टी मे ना सम्मान मिला न ही विश्वास, कहा कि विधानसभा गदरपुर से काग्रेस प्रत्याशी महाजन के समर्थन में अपनी पूरी मेहनत से चुनाव प्रचार कर उनके लिये वोट मांगे जायेगे व गदरपुर से महाजन को आगामी चुनाव में बहुमत हासिल होगी।
इस मौके पर मनोज गुम्बर, संजीव झाम, गौरव पाहूजा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

