कांग्रेस प्रत्याशी बेहड़ को दिया समर्थन
किच्छा (संवाद-सूत्र)। कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ को दो प्रधान पतियों व उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों ने समर्थन देते हुए भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। बेहड़ ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बेहड़ के चुनावी कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में ग्राम सतुइया के प्रधान पति बृजेश राजपूत एवं धाधा फॉर्म चाचर के प्रधानपति मनोज ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली। इसके अलावा उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगत सिंह परिहार ने अपने साथियों के साथ तिलकराज बेहड़ को समर्थन देने की घोषणा की। इस मौके पर बेहड़ ने कहा कि यह किसानों, मजदूरों, व्यापारियों एवं बेरोजगार युवाओं को हक व न्याय दिलाने की लड़ाई है। इसलिए इसे जीतना जरूरी है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपने का फैसला ले लिया है। कांग्रेस सरकार ही विकास को गति दे सकती है। उन्होंने सभी लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
इस मौके पर गुलशन सिन्धी, महन्त सिह, भूपेंद्र सिंह, ईश्वर चंद्र, दिनेश कोली, रंजीत नेगी, प्रमोद नेगी, सूरज कुमार, मनोज कुमार आदि थे।

