10 वर्षों से क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण कार्य ना होने पर समाजसेवियों ने दिया धरना....... - शिलान्यास होने के बावजूद नहीं हुआ निर्माण कार्य
गदरपुर। मुख्य मार्ग से मोनाड स्कूल होते हुए लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबाई की शंकर नगर भैंसिया ग्राम तक की बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई सड़क के निर्माण कार्य पर कोई तवज्जो ना दिए जाने पर समाजसेवियों ने आंशिक धरना प्रदर्शन करके सड़क निर्माण की मांग की, गदरपुर प्रेस क्लब के महामंत्री सतीश बत्रा द्वारा अपनी शादी की सालगिरह पर पत्नी अनीता बत्रा के साथ शंकर नगर मोड़ पर बैठकर धरना प्रदर्शन की शुरुआत की।
इस मौके पर तमाम वक्ताओं ने बताया कि 28 फरवरी 2014 को उक्त मार्ग के निर्माण कार्य को ना करवाकर मात्र मरम्मत कार्य करवा दिया गया था जबकि 10 वर्ष से बुरी तरह हुई सड़क बरसात के दिनों में स्कूली छात्रों एवं अन्य राहगीरों के आवागमन में भारी परेशानी का सबब बन जाती है साथ ही अब तक कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं स्कूल में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों को आवागमन में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है, उन्होंने अति शीघ्र मार्ग निर्माण शुरू ना करवाए जाने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी, वक्ताओं ने अन्य मार्गों पर भी, जोकि क्षतिग्रस्त हो चुके हैं उनके निर्माण कार्य के लिए भी धरना प्रदर्शन किए जाने की बात कही।
इस मौके पर मोनाड पब्लिक स्कूल के एमडी राजेश डाबर, संजय सिंह ,मनमोहन सिंह एवं अजीत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, अहिप प्रदेशध्यक्ष डॉ.आरके महाजन, प्रेस क्लब के अध्यक्ष जय किशन अरोरा, विशु अरोरा, सोमनाथ गाबा, जसपाल डोगरा, शशांक त्यागी, महेंद्र पाल सिंह, सुरजीत बतरा, देवेंद्र सिंह, सौरभ बतरा,कृष्ण गाबा, रजनीश जी, रामाशीष शर्मा,मनोज गाबा, परमजीत सिंह, अमन गाबा, संदीप सिंह ,रोशन लाल , अभि गाबा,मोहम्मद नबी, बलरीत सिंह, चंद्रपाल ,प्रदीप शाही ,संजय श्रीवास्तव, एच के सिंह ,बलदेव नरूला, टोनी पोप्ली, लेखराज गुंबर, टीकम खेड़ा,भीम गुंबर, हेम चंद जोशी, विपिन कुमार, मनदीप सिंह ,वीरेंद्र गगनेजा, विकास तनेजा, कुमार, राजेश जी आदि धरने पर बैठे

