11 किलो मिठाई वाला केके बनवाया गया - गदरपुर से पाण्डेय की जीत की खुशी में बनवाया केक
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। गदरपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी व शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय के जीतने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। जीत को लेकर गदरपुर मिष्ठान एसोसिशयन अध्यक्ष राकेश गुम्बर द्वारा 11 किलो का लड्डू के रुप में एक केक बनाया गया, जिसके ऊपर पाण्डेय जी को बधाई व भाजपा को बधाई का सदेश दिया गया।
इस दौरान गदरपुर मिष्ठान एसोसिशयन अध्यक्ष राकेश गुम्बर ने कहा कि उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री पाण्डेय ने विपक्षियों के मुंह बंद कर दिये जो कहते थें कि शिक्षा मंत्री बनने के बाद मंत्री कोई चुनाव नही जीत सकता, चुनाव जीतकर उन्होंने न जीतने का मिथ्या को दौड़ दिया।
कहा कि पाण्डेय जी की पांचवी जीत की खुशी में 11 किलों मिठाई का एक केक बनावाया गया, जिस पर बीजेपी के पाण्डेय जी को बधाई का सदेश भी दिया गया। वही उन्होंने गदरपुर मिष्ठान एसोसिशयन की ओर से 65 विधानसभा गदरपुर प्रत्याशी अरविन्द पाण्डेय की जीत होने पर उन्हें बधाई दी।

