किच्छा से बेहड़ की जीत, कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर
संवाददाता:- सागर धमीजा
किच्छा। किच्छा विधानसभा से काग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने करीब दस हजार से अधिक वोटो से अपने विपक्षियों को हार का सामना कराते हुये अपनी जीत दर्ज की है। इस दौरान प्रत्याशी बेहड़ ने अपनी जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता को देते हुये तहे दिल से धन्यवाद दिया। कहा कि यह मेरी जीत नही जनता की जीत है।
जीत की खुशी को लेकर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व गुलाल के साथ रंग खेलकर बेहड़ की जीतने की खुशी को जाहिर किया। वही कार्यकर्ताओं द्वारा काग्रेस प्रत्याशी मितक राज बेहड़ के जीतने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस दौरान बेहड़ ने कहा कि विकास की रफ्तार की गति को ओर ज्यादा बढ़ावा दिया जायेगा व जिस भरोसे से जनता ने मुझे विधायक चुना हैं मै उस पर खरा उतरुगा।

