मंत्री रेखा आर्य अल्मोड़ा की वीआइपी सीट सोमेश्वर से तीसरी बार जीतीं
अल्मोड़ा (संवाद-सूत्र)। जिले की एकमात्र हाइप्रोफाइल सीट सोमेश्वर विधानसभा में बीजेपी की रेखा आर्य ने तीसरी बार जीत इतिहास रचा। उन्होंने कांग्रेस के राजेन्द्र बरकोटी को 4940 मतों पराजित किया। कांग्रेस के राजेंद्र बाराकोटी ने कड़ी टक्कर दी लेकिन सफल नही हुए।
राजेंद्र बाराकोट को 20320 मत मिले तो भाजपा की रेखा आर्या को 25260 मत मिले। भाजपा 4940 मतों के अंतर से जीतने में सफल रही। यहां कुल 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।
सोमेश्वर विधानसभा में शुरु से ही मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच था। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के चुनावी मैदान में होने के कारण इस सीट पर सभी की नजरें थी। अंदरखाने गुटबाजी से नामांकन तिथि खत्म होने से एक दिन पूर्व कांग्रेस ने इस सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा की।
असल में इस सीट पर राज्यसभा के सांसद प्रदीप टम्टा भी दावा कर रहे थे। जिस कारण हाईकमान को इस सीट पर टिकट फाइनल करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। अंदरखाने बगावत को देखते हुए प्रदीप टम्टा को अंतिम क्षणों में पीछे हटना पड़ा। जिसका लाभ बीजेपी को भी मिला। वहीं भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या का प्रबंधन और मजबूत संगठन भी यहां काम नहीं आया। वह आसानी से चुनाव जीत गयी।
आरक्षित सोमेश्वर विधानसभा पहला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के प्रदीप टम्टा ने जीता। वर्ष 2002 के चुनाव में कांग्रेस के प्रदीप टम्टा 883 मतों से विजयी रहे। वर्ष 2007 के चुनाव में बीजेपी के अजय टम्टा ने कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को पटखनी दी। अजय टम्टा 1513 मतों से विजयी रहे। वर्ष 2012 का चुनाव भी अजय टम्टा के नाम रहा। तब उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी रेखा आर्या को 1691 मतों से पराजित किया।
वर्ष 2009 में प्रदीप टम्टा के लोकसभा में जाने के बाद इस चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर राजेंद्र बाराकोटी ने चुनाव लड़ा था। वह तीसरे नंबर पर रहे। 2014 में अजय टम्टा के लोकसभा में जाने के बाद रिक्त हुई सीट पर कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव लड़ी रेखा आर्या जीती। वर्ष 2017 में रेखा आर्या कांग्रेस छोड़ भाजपा में आ गई। उन्होंने कांग्रेस के राजेंद्र बाराकोटी को 710 मतों से हराया। इस विधानसभा से रेखा आर्य तीसरी बार जितने में सफल रही।

