टैंट व्यावसाई पर तमंचे के बट से जानलेवा हमला

 


गदरपुर। टेंट कारोबारी पर एक युवक ने जानलेवा हमला किया। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

        आजाद नगर निवासी गुरविंदर सिंह ने थाने में तहरीर देकर अलखदेवा निवासी कुलविंदर सिंह पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। गुरविंदर सिंह ने कहा कि 11 जून देर रात्रि वहां अपने टैंट का कार्य देखने के लिए अशोका रिजॉर्ट के पास से निकले, तभी कुलविंदर सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर रिवाल्वर और लाठी-डंडे के साथ उन पर हमला बोल दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर रास्ते से गुजर रहे उनके दोस्त प्रमोद प्रमोद कुमार ने बमुश्किल बचाकर किसी तरह थाने ले आए। आरोप है कि कुलविंदर ने रिवाल्वर की बट से उसके आंखों पर वार किया। जिससे वहां गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कुलविंदर सिंह समेत अन्य के खिलाफ धारा 323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।