विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू का सेवन नहीं करने की ली शपथ - रा. उ. प्रा. विद्यालय मिदनापुर में मनाया विश्व तंबाकू निषेध दिवस


संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। रा. उ. प्रा. विद्यालय मिदनापुर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मंगलवार को शिक्षकों व बच्चों ने तंबाकू न सेवन करने की शपथ ली। 


     इस दौरान शिक्षको ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अपने विचार रखते हुये कहा कि तम्बाकू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिये हानिकारक व जानलेवा हैं, तंबाकू सेवन से हर साल लाखों लोगों की अकाल मौत होती है। 

    इस दौरान स्कूली बच्चों ने लोगों को तम्बाकू न खाने के प्रति जागरुक करते हुये तम्बाकू शरीर के लिये जानलेवा हैं, इसी छोड़ना ही फायेमंद हैं जैसे नारे लगाये।