चार्ट प्रतियोगिता में प्रीति, महक व टुल्लू ने मारी बाजी
गदरपुर (संवाद-सूत्र)। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मिदनापुर में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन के तहत पहले दिन तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान विषय पर चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़ -चढ़कर भाग लिया, इसमें कक्षा छह से आठ तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान प्रतियोगिता में कक्षा आठ की प्रीति ने प्रथम स्थान, कक्षा सात से महक ने द्वितीय व कक्षा आठ के टुल्लू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वही प्रधानाचार्य बृजेश दुबे ने बताया कि कैंप पांच जून तक चलेगा, गुरुवार को निष्प्रयोज्य सामग्री से विभिन्न प्रकार के वस्तुओं के निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा व शिविर में नृत्य, योगा, क्राफ्ट बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अध्यापिका पूनम तिवारी और तुलिका राय बच्चों को प्रशिक्षण देने का कार्य कर रही है ।


