मारपीट, गालीगलौच व धमकी देने का आरोप पर मुकदमा दर्ज
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर/गूलरभोज। मारपीट, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप पर पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार गोविन्द कुमार पुत्र दीपचन्द्र निवासी कोपा कृपाली, गूलरभोज थाना गदरपुर ने दी तहरीर में बताया कि 19 जुलाई को मोहन ठाकुर पुत्र रामचन्द्र निवासी कोपा कृपाली गूलरभोज थाना गदरपुर द्वारा मेरे साथ मारपीट, गालीगलौच करते हुये जान से मारने की धमकी दी गई है। तहरीर के आधार पर एसआई सुनील सुतेड़ी द्वारा तहरीर के आधार पर मोहन ठाकुर के खिलाफ धारा 323/504/506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया।


