पांच के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का आरोप
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर/गूलरभोज। मारपीट व जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार संध्या रानी पत्नी रामचन्द्र सिंह निवासी कोपा कृपाली, गूलरभोज थाना गदरपुर ने दी तहरीर में बताया कि 19 जुलाई को दीपचन्द्र पुत्र नामालूम निवासी कोपा कृपाली गूलरभोज थाना गदरपुर, पुष्कर पुत्र दीप चन्द्र निवासी उपरोक्त, गोविन्द्र पुत्र दीप चन्द्र निवासी उपरोक्त, दीपचन्द्र की पत्नी व दीपचन्द्र की बहु निवासी उपरोक्त उक्त लोगों द्वारा मरे व मेरे पुत्र के साथ मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दी गई है। तहरीर के आधार पर एसआई सुनील सुतेड़ी द्वारा उक्त लोगों के खिलाफ धारा 147/323/506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया।


