राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका


गदरपुर (संवाद-सूत्र)। उदयपुर की घटना के बाद अमरावती में हुई दूसरी घटना के विरोध में हिन्दूओं में रोष व्यापक है। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला, जुलूस निकालने के पश्चात हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुये आतंकवाद का पुतला दहन किया। 

    सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष हरचरण सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चैधरी के संयुक्त नेतृत्व में कई कार्यकर्ता एकजुट होकर नगर के हजारी लाल पेट्रोल पंप के पास एकत्र हुए। जहां कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

     इस दौरान सभा में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश संयोजक डॉ. आरके महाजन ने कहा कि उदयपुर में कन्हैया लाल की दुकान में घुसकर निर्मम हत्या की गई और ठीक उसी तरह अमरावती में केमिस्ट योगेश की गला रेतकर हत्या कर दी यह घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना को अंजाम देना देश की संप्रभुता को चुनौती देना है। 

    इस मौके पर हरचरण सिंह, अमित ढींगरा,, मुकेश चैधरी, आकाश सागर, कमल चंद्र, करम चंद्र शर्मा, गोपाल कश्यप, सुरेंद्र सिंह, रमेश कंबोज, दीनदयाल सैनी, संदीप सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।