तीन दिवसीय ब्लाॅक स्तरीय कार्यक्रम का समापन
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। नेहरु युवा केन्द्र उधम सिंह नगर द्वारा निवेषक शिक्षा, जागरुकता एवं सुरक्षा के विषय में तीन दिवसीय ब्लाॅक स्तरीय आवसीय कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ।
इस दौरान मुख्य अतिथि हरीश पारगाई पूर्व जिला कल्याण अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण में भाग लेन वाले 60 युवाओं को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किये व युवा मंडलों को खेल सामाग्री भी वितरित की। उन्होंने नेहरु युवा केन्द्र उधम सिंह नगर को ट्रेनिग आयोजित करने पर धन्यवाद दिया।
नेहरु युवा केन्द्र उधम सिंह नगर द्वारा के जिला युवा अधिकारी रविन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में ब्लाक काशीपुर व जसपुर के युवा वालटियर्स व युवा मंडलों के सदस्यों को निवेशक शिक्षा, जागरुकता व सुरक्षा के बारे में जागरुक शिक्षित बनाने के लिये प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र रुद्रपुर में 27 जुलाई से 29 जुलाई तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन हुआ।


