तीज महोत्सव का आयोजन एक अगस्त को

 

संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। एक अगस्त को गदरपुर प्रेस क्लब द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन कर रहा है। 

      तीज के रंग- हमारे संग 2022 कार्यक्रम का आयोजन एक अगस्त दिन सोमवार को शाम पांच बजे से आवास विकास कॉलोनी स्थित एक बारात घर में किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर वंदना वर्मा होंगी। 

      तीज महोत्सव में मेहंदी, डांस, गायन प्रतियोगिता के अलावा मिस गदरपुर और तीज क्वीन का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान दादी पोती कैटवॉक, रंगारंग गीत-संगीत, क्विज कांटेस्ट, आकर्षक झूले और खानपान के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। तीज महोत्सव को लेकर महिलाओं में उत्साह बना हुआ है।