बाजपुर में पूनम अग्रवाल ने जीता मिस तीज का खिताब
बाजपुर (संवाद-सूत्र)। विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी संगठन की नगर संयोजक पूजा जिंदल की अगुआई में हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान मिस तीज का खिताब पूनम अग्रवाल के नाम रहा। नैनीताल-बाजपुर मुख्यमार्ग स्थित एक होटल में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव का शुभारंभ हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका प्रिया व जिला संयोजिका नेहा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। छोटे-छोटे बच्चों ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। हरियाली तीज कार्यक्रम में पूनम अग्रवाल मिस तीज बनीं। लकी ड्रा में उपासना जिंदल, मेहंदी प्रतियोगिता में महक जैन, थाली सज्जा प्रतियोगिता में प्रियंका गोयल, सिंगिंग प्रतियोगिता में सविता शर्मा, डांसिंग प्रतियोगिता में नम अपने-अपने वर्ग में प्रथम रहीं। कार्यक्रम में 60 महिलाओं व 20 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर शालू, रीमा सरना, तारा, रेखा कालरा, गीता चंद्रा, महक जैन, मीना बंसल, रचना अग्रवाल, नेहा कालरा, रिंकी, सारिका, मोनिका, शेफाली, तानिया, श्रेता गोयल, वैशाली सुषमा हिमानी, अनीता सिंह, संगीता बंसल, गोल्डी, कृष्णा राठौर, पारूल गर्ग आदि दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।


