गदरपुर पालिका प्रशासन स्वाइन फीवर को लेकर अलर्ट !

संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। दिनेशपुर क्षेत्र में अफ्रीकन स्वाइन फीवर के मामले मिलने के बाद गदरपुर नगर पालिका परिषद भी हरकत में आ गई है। सुअरों के मांस के विक्रेताओं को दुकान बंद करने के निर्देश दिए।

      गुरुवार को पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार सक्सेना ने गदरपुर क्षेत्र के सुअर पालकों के साथ बैठक की। उन्होंने पशुपालकों को अफ्रीकन स्वाइन फीवर रोग के बारे में बताया। ईओ सक्सेना ने कहा कि सुअर पालक अपने पशुओं को बाड़े में बंद रखेंगे और उनकी खुले में आवाजाही न हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, अगर ऐसा नहीं पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। उन्होंने सुअर का मांस बेचने वाले दुकानदारों से भी दो माह तक अपनी दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए। 

        इस अवसर पर प्रभारी सफाई नायक राहुल वाल्मीकि, सुदेश कुमार, विक्रम, पप्पू वाल्मीकि, सुनील कुमार, बंटी एवं सतवीर आदि पशुपालक मौजूद थे।