मारपीट व धमकी देने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाददाता ‘- सागर धमीजा
गदरपुर। मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार अमरपुरी बाग थाना गदरपुर के रहने वाला अजय कुमार पुत्र हरवंश ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 25 जुलाई को शाम करीब 06 बजे संजय कुमार पुत्र रामशरण निवासी अमरपुरी बाग थाना गदरपुर उधम सिंह नगर, संध्या देवी पत्नी संजय कुमार निवासी उपरोक्त, संदीप कुमार पुत्र रामशरण निवासी उपरोक्त, पुष्पा देवी पत्नी संदीप कुमार निवासी उपरोक्त, रामशरण पुत्र खेदारु निवासी उपरोक्त मेरे घर में जबरन घुसकर मेरे साथ, मेरी माताजी व परिजनों के साथ मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष विजेन्द्र शाह ने उक्त मामला एसआई ओम प्रकाश को सौपा, जिस पर एसआई ओम प्रकाश ने तहरीर के अनुसार उक्त पांच लोगों के खिलाफ धारा 147/323/506 के तहत मामला दर्ज किया।


