मारपीट व धमकी देने पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
संवाददाता ‘- सागर धमीजा
गदरपुर। मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अमरपुरी बाग थाना गदरपुर के रहने वाला संजय कुमार पुत्र रामशरण ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 25 जुलाई को अभिषेक कुमार पुत्र हरवंश निवासी अमरपुरी बाग थाना गदरपुर, अजय कुमार पुत्र हरवंश निवासी उपरोक्त, हरवंश पुत्र नामालूम निवासी उपरोक्त, रामसरदा पुत्र नामालूम निवासी उपरोक्त मेरे घर में जबरदस्ती घुसकर मेरे साथ, मेरी पत्नी व परिजनों के साथ मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष विजेन्द्र शाह ने उक्त मामला एसआई गौरव को सौपा, जिस पर एसआई गौरव जोशी ने तहरीर के अनुसार उक्त चार लोगों के खिलाफ धारा 323/452/506 के तहत मामला दर्ज किया।


