आपसी भाईचारे के साथ मनाये पर्व:- एसडीएम
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। मुस्लिम समुदाय के बकरीद पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए थाना प्रागण में अमन कमेटी बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौजूद रहे व बकरीद त्योहार के शांतिपूर्ण आयोजन व आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए चर्चा हुई।
इस दौरान उप जिलाधिकारी राकेश तिवारी ने लोगों से अपील की हैं कि आगामी 10 जुलाई को होने वाले पर्व को आपसी भाईचारा व साम्प्रायदायिक सौहार्द से मनाने व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। कहा कि बकरीद पर्व पर कुर्बानी की तस्वीरें वायरल नहीं करने की अपील की। सीओ वंदना वर्मा ने सभी समाजों के बीच सौहार्द बनाये रखने को कहा। कहा कि नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र शाह, पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, शराफत अली मंसूरी, शाहिद, पंकज सेतिया, राहुल अनेजा, अभिसूचना इकाई के रिजवान खान, एसआई ओम प्रकाश, सुनील सुतेड़ी, गौरव जोशी गौरव जोशी, सुभाष आर्य, मोहम्मद रफीक, शकील, शाकिर, युगल किशोर, अशोक बांगा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


