मोक्ष धाम के सेवादर की मददगार बने क्षेत्रीय विधायक पाण्डेय

(विधायक अरविंद पाण्डेय )

गदरपुर (संवाद-सूत्र)। श्मशान घाट के प्रमुख सेवादार कालू कालड़ा सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। 

    जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक अरविंद पाण्डेय मदद के लिए आगे आये और वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश भुड्डी को कालड़ा के बेहतर इलाज की व्यवस्था को कहा। भुड्डी द्वारा काशीपुर के संजीवनी मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्मशान घाट समिति के अध्यक्ष विजय सुखीजा एवं कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने विधायक अरविन्द पांडे का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया।