बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

गदरपुर। विद्युत विभाग की टीम ने शहर में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने गुरुवार को एक घर में मीटर से पहले कट मार कर विद्युत चोरी पकड़ ली। पुलिस ने अवर अभियन्ता की तहरीर के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ 135 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

       अवर अभियन्ता महताब अली ने विद्युत विभाग की टीम के साथ शहर में विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कब्रिस्तान वाली गली वार्ड न0 4 गदरपुर जगदीश छाबड़ा पुत्र वीर सिंह के घर में बिजली चोरी पकड़ी। 

       अवर अभियन्ता महताब अली ने जगदीश छाबड़ा के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जगदीश के खिलाफ 135 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।