जिलाधिकारी ने नवोदय विद्यालय में किया पौधरोपण
रुद्रपुर (सूवि)। डीएम युगल किशोर पंत ने रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन की 8वीं वर्षगांठ पर फाउंडेशन की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय में कराये गये पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में फलदार पौधे रोपे। साथ ही विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
रविवार को डीएम ने कहा सिंगल यूज पॉलीथिन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जा चुका है। हमें अपने क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त कराने के लिए अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा पर्यावरण को बचाने के लिए जितना पौधरोपण करना जरूरी है उससे भी अधिक उसका संरक्षण करना जरूरी है।
इस मौके पर डीपीआरओ आरसी त्रिपाठी, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय कंचन जोशी, रुद्रपुर राइजिंग फउंडेशन के सदस्य आलोक जैन, रविंदर कुमार, सुनील आर्य, राजीव कामरा, मिंटू अरोरा, मनोज सरकार, राजीव कुमार, अजमेर सिंह बहल, संदीप भट्ट, चंद्रकला राय, मीनू जोशी, नीलम कांडपाल, रूनू शर्मा, पिंकी तिवारी, अभिनव गुप्ता, सुमन मिश्रा, राखी राय आदि मौजूद रहे।


