शहीद ऊधमसिंह को किया नमन
रुद्रपुर (सूवि)। जलियावाला बागकांड (अमृतसर) के क्रांतिकारी शहीद ऊधमसिंह का बलिदान दिवस जनपद भर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कलक्ट्रेट परिसर में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, मेयर रामपाल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला समेत अपर जिलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, जयभारत सिंह, उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, तहसीलदार नीतू डागर समेत अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
रविवार को डीएम पंत ने कहा शहीद ऊधमसिंह की देशभक्ति के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने जलियावाला बागकांड के दोषी जनरल ओ डायर को इग्लैंड में जाकर भरी सभा में अंधाधुंध गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार कर अपने अदम्य साहस का परिचय दिया था। हमें अपने कार्यों के प्रति लगन और सच्ची निष्ठा होनी चाहिए, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा शहीद ऊधमसिंह ने अथाह देशभक्ति भाव से देश के खातिर अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया था। देश के प्रति उनके बलिदान से हम सबको सीख लेकर आजादी के महत्व को समझना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
.jpeg)

