गदरपुर में जीसटी सर्वे के विरोध में व्यापारियों ने फूंका पूतला, जताया विरोध

संवाददाता:- सागर धमीजा 

गदरपुर। राज्य कर विभाग अधिकारियों द्वारा किए जा रहे जीएसटी सर्वे के विरोध में गुरुवार को व्यापारी सड़कों पर आ गए ओर व्यापारियों ने प्रदर्शन कर काले फीते बांधकर काले झंडे लहराते हुये जीसटी विभाग व सरकार के खिलाफ रोष जताते हुये पूतले को आग के हवाले किया।

          बुधवार को प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी व गदरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक बेहड़ के संयुक्त नेतृत्व में व्यापारी मनिहारी मार्केट में एकत्रित होकर राज्य कर विभाग अधिकारियों द्वारा किए जा रहे जीएसटी सर्वे के विरोध में व्यापारियों द्वारा सरकार व जीएसटी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये अपना गुस्सा निकाला।

         इस दौरान प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी ने कहा कि राज्य कर विभाग ने पिछले कई दिनों से जिले के प्रत्येक शहर में सर्वे अभियान चला रखा है। अभियान के तहत राज्य कर अधिकारी दुकानों पर खरीद और बिक्री के बिल चेक कर रहे हैं। राज्य कर विभाग के अफसर छापे मारकर बाजार में डर का माहौल बना रहा है। व्यापारी प्रत्येक माह बिक्री और स्टॉक का ब्योरा विभाग को जमा करता है लेकिन जब टैक्स बन ही नही रहा तो व्यापारी कैसे टैक्स जमा करे लेकिन इसके बाद भी व्यापारियों पर टैक्स जमा करने के लिए दबाव डाला जा रहा है, जिसका व्यापारी कड़ा विरोध कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग  है कि विभागीय सर्वे तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाये अन्यथा व्यापारी वर्ग द्वारा वृहद आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन एवं सरकार की होगी।

        वही व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने कहा कि व्यापारियों का जीएसटी संग्रह बढ़ाने के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है उन्होंने कहा व्यापारी वर्ग सरकार का हर कदम पर साथ देता आया है, लेकिन आज टैक्स संग्रह बढ़ाने के लिए व्यापारी को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टैक्स में हेरा-फेरी करने वाली फर्म को विभाग अपने कार्यालय से नोटिस जारी करे क्योंकि विभाग के पास पूरी जानकारी उपलब्ध होती है। इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी अधिकारियों को व्यापारियों का उत्पीड़न बंद ना करने की मांग की। 

      इस दौरान प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, प्रदेश महामंत्री अशोक छाबड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, जिला संयुक्त महामंत्री लेखराज नागपाल, युवा व्यापार मंडल महामंत्री नितिन छाबड़ा, विकास तनेजा, संजीव अरोड़ा, राकेश बठला, प्रदीप भुड्डी सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।