मोटर साईकिल चोरी, दी तहरीर

 

संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। नारायणपुर दोहरिया मुकन्दपुर पुलिया से बाइक चोरी होने की घटना की सूचना पुलिस को दी गई।  

        जानकारी के अनुसार सुमित वर्मा पुत्र यशपाल वर्मा निवासी महावीर नगर थाना गदरपुर ने दी तहरीर में बताया कि मेरी मोटर साईकिल राॅयल इनफिल्ड क्लासिक रजि न0 यू.के.18 एम 0902 चैसिस न0 एम ई 34355एफ12एच 127215 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 21 जुलाई को नारायणपुर दोहरिया मुकन्दपुर पुलिया थाना गदरपुर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। 

       तहरीर के आधार पर एसआई गौरव जोशी द्वारा अज्ञात के खिलाफ धारा आईपीसी 379 के तहत मामला दर्ज किया गया।