पुलिस का सराहनीय कार्य ........ 112 के चालक द्वारा भरे गये गड्ढे !
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। पुलिस ने एक बार फिर देश सेवा के साथ जन सेवा के स्लोगन को चरितार्थ किया। मित्रता, सेवा और सुरक्षा के साथ आम जनता की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस अब एनएच पर बारिश के चलते बने गड्ढों को भी भरने में जुट गई है।
प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह के दिशा निर्देशन में 112 वाहन के पुलिसकर्मियों ने नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले एनएच 74 पर ग्रोवर राइस मिल के सामने से नाहल नदी के पुल के पास तक मार्ग पर बने गड्ढों को मित्र पुलिस के जवान रविन्द्र सिंह रावत द्वारा भरकर बंद किया। उत्तराखंड पुलिस का यह प्रयास आए दिन हो रही मार्ग दुर्घटनाओं को कम करने में भी सकारात्मक साबित होगा। यह प्रयास आम जनता को भी इस बात के लिए जागरूक करेगा कि वह भी अपनी जिम्मेदारी को समझें और समाज हित में इस प्रकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भी सहभागिता प्रदान करें।
बताते चले कि थानाध्यक्ष विजेन्द्र शाह द्वारा देश की सेवा के साथ-साथ जनता की सेवा के लिये सदैव आगे आने वाले जनता के सवेक है ओर आये दिन जनता के लिये सराहनीय कार्य किये जाते है।



