गूलरभोज चैराहे पर तिरंगा स्थापित करने की मांग

गूलरभोज (संवाद-सूत्र)। जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों ने गूलरभोज चैराहे पर तिरंगा स्थापित करने की मांग की है। तिरंगा स्थापित करने की मांग को लेकर गूलरभोज व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप रघुवंशी के नेतृत्व में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशीष नेगी को ज्ञापन सौंपा। 

         इस मौके पर तरुण दुबे, सतीश चुघ, भूपेंद्र आर्य, ओमप्रकाश डोगरा, नरेश घरामी,, ईश्वरी डोगरा, राम किशन दहूजा, बनवारी लाल आदि रहे।