बलात्कार करने वाले अभियुक्त को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

गदरपुर। पुलिस ने बलात्कार करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

       जानकरी के अनुसार 26 अगस्त को वादी मुकदमा द्वारा थाना गदरपुर में दी गई तहरीर में बताया कि अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र महेश सिंह निवासी चीनी मिल कोटा अली नगर बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0 द्वारा वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ शादी का झांसा देकर ले जाने व उसके साथ शारीरिक संबन्ध बनाने के आधार पर थाना गदरपुर में एफआईआर 179/2022 यू/एस 363/366/376 आईपीसी व 3/4 पोक्सो एक्ट बनाम जितेन्द्र उपरोक्त पंजीकृत किया गया गया।  

        तहरीर के आधार पर घटना की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिह नगर द्वारा घटना मे नामजद अभियुक्त को तुरन्त गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके उपरान्त श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के मार्गदर्शन मे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया गया। 

      पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए 26 अगस्त को अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र महेश सिंह निवासी चीनी मिल कोटा अली नगर बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0 को गिरफ्तार किया गया। 

       गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री राजेश पाण्डेय, उ0नि0 कुसुम रावत,  का0 इमरान अंसारी मौजूद थें।