सेंटमेरी स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली, किया जागरुक
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। भारत सरकार के घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में नगर के सेंट मेरी स्कूल के बच्चों द्वारा शनिवार को एक तिरंगा रैली आयोजित की गई। रैली को फादर जोमोन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर भारत माता की जय के नारे लगाए और सरकार के हर-घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी।
इस दौरान फादर जोमोन ने बताया कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान चलाया गया है। गवर्नमेंट के इस अभियान के तहत स्कूल द्वारा तिरंगा रैली आयोजित की गई व लोगों को जागरुक किया।
इस मौके पर उपप्रधानाचार्य साहनी, नवीन, शिल्पी, प्रशान्त, जोशना, हेमेन्द्र आदि शामिल थें।



