चलती कार में लगी आग, बाल बाल बचे लोग

संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। शहर में भैसिया मोड़ के निकट एक चलती कार में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से कार सवार बाल-बाल बच गए। 

         शुक्रवार रात्रि करीब 11ः30 बजे एक कार में अचानक से आग लग गई और कुछ ही समय में आग बहुत ज्यादा बढ़ गई। सूचना मिलने पर मौके पर गदरपुर युवा व्यापार मंडल महामंत्री नितिन छाबड़ा द्वारा फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई, फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंची और उसने आग पर काबू पा लिया।

        मिली जानकारी के अनुसार गूलरभोज निवासी भीम सिंह पुत्र खेम सिंह अपनी वाहन संख्या यूके06एएस 2876 द्वारा अपने घर गूलरभोज जा रहे थें, जैसे ही वह गदरपुर के भैसिया मोड़ के पास पहुंचे तो अचानक कार के अगले हिस्से से धुंआ उठने लगा और जिसके बाद गाड़ी को सड़क में साइड में किया गया। देखते ही देखते पूरी कार में आग फैल गई और गाड़ी पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गई। हालांकि कार में सवार लोग बाल बाल बच गए।

       इस मौके पर फायर स्टेशन एसआई मक्खन सिंह, थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, गदरपुर युवा व्यापार मंडल महामंत्री नितिन छाबड़ा आदि मौजूद थे।