उदयीमान छात्रवृत्ति के लिए खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, दिखाया बेहतर प्रदर्शन
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर (सागर धमीजा)। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गदरपुर में मा0 मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति हेतु न्यायपंचायत बराखेड़ा के 08 से 14 आयु वर्ग की खेल प्रतियोगिता सम्पादित करायी गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस व खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार द्वारा संयुक्त रुप से माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर खेलों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य पी0आर0 दिवाकर जी ने की।
प्रतियोगिता में प्रभारी समन्वयक मनोहर लाल सी आर सी सकैनिया व प्रभारी समन्वयक संजीव पाण्डेय के दिशा निर्देशन में 30 मीटर फ्लाइंग रन, 6×10 मीटर शटल रन, 600 मीटर दौड़, स्टैंडिंग ब्राड जम्प, मेडिसन वॉल, फारवर्ड बैड रिच उक्त समस्त प्रतियोगिता सम्पादित करायी गयी।
इस दौरान ’बालक वर्ग’ में
9 से 10 आयु वर्ग में प्रियांशु अधिकारी जीआरडी नेशनल प्रथम
10 से 11 आयु वर्ग मे तेजप्रताप शर्मा सेंट मेरी स्कूल प्रथम
11से 12 आयु वर्ग में आयुष्मान शर्मा सेंट मेरी स्कूल प्रथम
12 से 13 आयु वर्ग में उदय श्री गुरू हरगोविंद अल्पसंख्यक स्कूल प्रथम
13 से 14 आयु वर्ग में प्रिंस श्री गुरु हरगोविंद अल्पसंख्यक स्कूल प्रथम स्थान प्राप्त किया।
’बालिका वर्ग’
9 से 10 आयु वर्ग वैष्णवी रावत सेंट मेरी स्कूल प्रथम
10 से 11 आयु वर्ग संजना रा0 प्राथमिक विद्यालय रतनपुरी प्रथम
11 से 12 आयु वर्ग खुशबू रा0 पूर्व मा0विद्यालय आर्य नगर प्रथम
12 से 13 आयु वर्ग सिमरन श्री गुरु हरगोविंद अल्पसंख्यक स्कूल प्रथम
13 से 14 आयु वर्ग समृधि सेंट मेरी स्कूल प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान सभी विजेताओं को मैडल पहनाकर कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर ’खेल निर्णायक’ डी0पी सिंह, मिनती विश्वास, लता सैनी, उमेशजोशी, हरगोविंद, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह, ’लेखा समिति’ आशा पांडेय, रुक्मणी सजवाण, कविता वर्मा, मंजू चैधरी, शिक्षकगण पुष्पा टम्टा, रामानन्द कुमार,शालिनी आर्य, विजय सिंह, अध्यकान्त अग्रवाल, नरेंद्र सिंह नेगी, चंद्र किरण, बीना रानी, प्रशांत परेरा, रेनू, गुलशामा आदि आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।






