विजय भुड्डी बने गदरपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर (सागर धमीजा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय भुड्डी को कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिससे काग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। 

        कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने देहरादून स्थित कार्यालय में विजय भुड्डी को कांग्रेस कमेटी गदरपुर का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। इससे पूर्व विजय भुड्डी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर भी दायित्व संभाल चुके हैं। 

        प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने विजय भुड्डी को नियुक्ति पत्र सौंपा और मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। 

      इस दौरान कांग्रेस नेता विजय सारस्वत आदि मौजूद थे।