विजय छाबड़ा बने मंडी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर (सागर धमीजा)। श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी की एक बैठक पुरातन सनातन धर्म मंदिर में धर्मचन्द्र खेड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विजय छाबड़ा को सर्वसम्मति से श्री रामलीला कमेटी का अध्यक्ष, अशोक धीर को महामंत्री, कृष्ण लाल अनेजा को कोषाध्यक्ष, संजीव झाम व शुभम बत्रा को मीडिया प्रभारी बनाया गया बनाया गया।
इस मौके पर इंद्रजीत डाबर, विजय सुखीजा, आदित्य सुखीजा, सोमनाथ छाबड़ा, राजेश अग्रवाल, मयंक चुग, सतीश छाबड़ा, अरुण बजाज, गौरव भुड्डी मौजूद रहे।


