सभासद सुदामा ने किया घर घर तिरंगा वितरण
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वितरण का क्रम जारी है।
इसी क्रम में वार्ड न0 4/7 सभासद रोहित कुमार सुदामा द्वारा वार्ड के घर-घर तिरंगा वितरित कर लोगों को आजादी के 75 वें वर्ष में आयोजित अमृत महोत्सव पर्व पर बिना किसी भेदभाव के सभी से एकजुट होकर देश की एकता व भाईचारे के संकल्प के साथ गर्व से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। कहा कि देश के लोगों में देशभक्ति के प्रति जुनून बढ़ता दिख रहा है।



