चोरी हुई स्कूटी का खुलासा नहीं होने पर व्यापारियों ने घेरी चैकी

गूलरभोज (संवाद-सूत्र)। करीब एक सप्ताह से अधिक होने के बावजूद भी व्यापार मंडल अध्यक्ष की चोरी हुई स्कूटी का खुलासा नहीं होने पर व्यापारियों ने गूलरभोज चैकी का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने स्कूटी बरामदगी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

        31 जुलाई को व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ कुलदीप रघुवंशी स्कूटी से गूलरभोज तिराहे में पानू मेडिकल से दवाई लेने गए थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी चोरी हो गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने गूलरभोज पुलिस चैकी में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस चोरी की घटना का पर्दाफाश नहीं कर पाई। इसको लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने गूलरभोज चैकी का घेराव कर आरोपियों को पकड़ने के साथ ही स्कूटी की बरामदगी की मांग की। साथ ही चोरी का खुलासा जल्द नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

          इधर चैकी प्रभारी सुनील सुतेड़ी ने कहा कि स्कूटी चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज के साथ मुखबीरों की सहायता ली जा रही है। जल्द खुलासा हो जाएगा। 

        घेराव करने वालों में भाजपा नेता ओमप्रकाश डोगरा, अशोक वर्मा, सुबेदार इंद्र सिंह राठौर,रोशनलाल दहुजा, कालू आदि रहे।