बुक्सा जनजाति सेवा कल्याण समिति का विस्तार

संवाददाता:- सागर धमीजा 

गदरपुर। खेमपुर कार्यालय में बुक्सा आदिम जनजाति सेवा कल्याण समिति के विस्तार के लिए केंद्रीय समिति की बैठक हुई। इसमें समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी ने जिला स्तरीय, ब्लॉक बाजपुर और गदरपुर की टीम गठित की। 

          रविवार को केंद्रीय समिति ने जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश सिंह, जिला अध्यक्ष लाखन सिंह, जिला उपाध्यक्ष शीला देवी, जिला सचिव स्वरूप सिंह, जिला संगठन मंत्री लाखन सिंह को बनाया। सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी देव सिंह को दी गयी। संजय सिंह को जिला सदस्य बनाया गया। 

     जबकि ब्लॉक गदरपुर कार्यकारिणी का अध्यक्ष श्याम सिंह, उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह, महिला उपाध्यक्ष सावित्री देवी, संगठन मंत्री भूप सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी संजू सिंह और रवि सिंह को सदस्य बनाया गया। वहीं, बाजपुर कार्यकारिणी के लिए पार्वती देवी को महिला उपाध्यक्ष, राकेश सिंह को मीडिया प्रभारी, नरेश सिंह को संगठन मंत्री बनाया गया। 

इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष मोहन सिंह, सचिव स्वरूप सिंह, मीडिया प्रभारी अमर सिंह व हरी सिंह, प्रताप सिंह, परमजीत सिंह, भारत सिंह, राजकुमार सिंह, देव सिंह, मुकेश सिंह रहे।